फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षक से की जाएगी वेतन की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बामौर विकास खंड के एक विद्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करते पकड़े गए शिक्षक से वेतन की वसूली की जाएगी। शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, बामौर विकास खंड में तैनात शिक्षक नरेंद्र के खिलाफ शिकायत की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि शिक्षक द्वारा लगाई गई बीएड की डिग्री फर्जी है। मामले में जांच की गई, तो बुंदेलखंड विवि से जारी बीएड की डिग्री की फर्जी निकली। मामले में शासन के निर्देश पर बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी बामौर को वेतन वसूली करने और रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि शिक्षक की तैनाती साल 2004-05 में हुई थी। शिक्षक के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर विभाग में हड़कंप है।   बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की फ र्जी नियुक्तियों को लेकर झांसी और चित्रकूट मंडल के सभी बीएसए, वित्त एवं लेखा अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और एडी बेसिक के साथ स्कूल महानिदेशक विजय किरन आनंद और अपर महानिदेशक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। स्कूल महानिदेशक ने कहा कि फ र्जी शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी मामले की त्वरित जांच कर रिपोर्ट दी जाए। जांच में जो भी नाम जिले स्तर पर आ रहे हैं, उनका सत्यापन जल्द ही करा लिया जाए। मानव संपदा पोर्टल पर सभी शिक्षक 10 जून तक संशोधन करा लें। स्कूल महानिदेशक ने मामलों की जिलावार समीक्षा की। झांसी के अधिकारियों ने बताया कि पांच शिक्षक पकड़े गए थे। इनमें चार का दूसरे जिले में तबादला हो गया था। एक ने इस्तीफ ा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें