संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार ने शुक्रवार को आठ आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें दो केंद्र बंद पाए गए, सिर्फ रजवारा का एक केंद्र संतोषजनक स्थिति में पाया गया, बाकी सभी में कार्यकर्ता व सहायिका का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विकास खंड जखौरा के ग्राम पनारी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कम बच्चे मिल, तो वहीं सहायिका अंगूरी अभिलेख नहीं दिखा पाईं, इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया। बिरधा के रजवारा में एक आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की संख्या संतोषजनक पाई गई। यहां तैनात कार्यकर्ता मिथलेश को सराहना की गई। इसके अलावा अन्य दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात कार्यकर्ता व सहायिका मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। विकास खंड मड़ावरा के ग्राम सरखड़ी में बच्चे न मिलने पर मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया।
वहीं गौना में स्थित तीन केंद्रों पर दो केंद्र बंद पाए गए, तो एक केंद्र जो खुला हुआ था, उसमें बच्चे नहीं मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया।
-
समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों का सुबह 10 बजे से 2 बजे तक संचालन करना अति आवश्यक हैं, जो भी औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-नीरज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी।