जिले में गेहूं खरीद में आ रही दिक्कतों को लेकर डीएम आंद्रा वामसी ने सोमवार को विकास भवन सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कय केंद्रों से गेहूं उठान न होने पर क्षेत्रीय प्रबंधक और जिला प्रबंधक पीसीएफ क ा वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह में उठान न होने पर परिवहन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि एक सप्ताह में केंद्रों से उठान शत-प्रतिशत शत कर लिया जाए। क्र य केंद्रों से जब तक उठान नहीं होगा, तो आगे खरीद कैसे संभव होगी। उन्होंने गोदामों पर ट्रकों के खड़े रहने पर भी असंतोष व्यक्त किया और तत्काल गाड़ियों से अनलोड कराए जाने के निर्देश दिए। एस डब्ल्यू सी मऊरानीपुर में समस्या अधिक होने पर जल्द निस्तारण के लिए कहा। बैठक से क्षेत्रीय प्रबंधक और जिला प्रबंधक पीसीएफ के गैरहाजिर रहने और गेहूं खरीद प्रभावित होने पर वेतन रोके जाने के साथ चार्टशीट बनाए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में पीसीएफ द्वारा लक्ष्य सापेक्ष मात्र 27.58 फीसद ही खरीद की गई, जो बेहद कम है। इसके साथ ही पीसीएफ केंद्रों से लगभग 7295.55 मीट्रिक टन हेतु का उठान अवशेष है। पीसीएफ द्वारा 1213.73 लाख भुगतान अवशेष रहने पर भी नाराजगी जताई। गेहूं उठान में शिथिलता बरतने पर पीसीएफ के ठेकेदार किशोरी शरण को फ टकार लगाते हुए जल्द उठान करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 34.22 फीसद खरीद की गई है तथा खरीद के सापेक्ष डिलीवरी 54 प्रतिशत है। विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों से उठान न होने के कारण केंद्रों पर खरीद बंद हो गई है। पारीछा गोदाम में गाड़ियों के अनलोडिंग ना होने पर भी समस्या है। गोदाम में क्यों अनलोडिंग नहीं हो रही है। इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुं डे, एडीएम राम अक्षयवर चौहान, डिप्टी आरएमओ अनूप कुमार सिंह, रंजीत साहू, डॉ. वाहिद समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।