फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी करेंगे छोटे नालों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में नालों की सफाई को लेकर काम शुरू करने की तैयारी चल रही है।  मंगलवार को नगर निगम में हुई बैठक में नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश  दिए। साथ ही, राशन कार्ड को लेकर सर्वे कार्य तेज करने के लिए कहा गया है। नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा कि महानगर में नालों की सफाई का कार्य  जल्द शुरू करा दिया जाए। 55 बड़े नालों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया चल  रही है। जबकि छोटे नालों की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को लगाया जाए।  उन्होंने कहा कि वार्डवार कर्मचारियों की तैनाती करते हुए रोस्टर तैयार कर  लिया जाए। नालों की तलीझाड़ सफाई की जानी है। इसमें किसी भी तरह की  लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि शासन के निर्देश पर  महानगर में राशन कार्ड बनवाने से वंचित लोगों सर्वे चल रहा है। इसके लिए 30  अधिकारियों की टीम लगाई गई है। इस दौरान राशन कार्ड वंचित लोगों के आवेदनों  की सूची डीएसओ को भेजी जा रही है। साथ ही, राशन किट के लिए पात्रों का चयन  किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से हर पात्र को योजना में शामिल करने  के लिए कहा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, अरुण कुमार गुप्त, रोहन  सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, मुख्य अभियंता एलएन सिंह,  डॉ. आरके निरंजन समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें