फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महापौर रामतीर्थ सिंघल एवं नगर आयुक्त अवनीश राय ने सोमवार को मेडिकल, वीरागंना नगर, महाराणा प्रताप नगर समेत कई इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वीरागंना नगर में हनुमान मंदिर एवं ट्रांसफार्मर के पास अत्याधिक कूड़ा एकत्रित था। नगर आयुक्त ने इस पर नाराजगी जताते हुए खाली प्लाट मालिकों को नोटिस दिए जाने के साथ ही जुर्माना भी लगाने को कहा। यहां गंदगी से नाराज होकर उन्होंने सफाई निरीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वीरागंना नगर में बने पार्क की हालत भी खराब थी। पार्क की दीवार से ही सटाकर मवेशी बांधे गए थे। अतिक्रमण प्रभारी को इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्थानीय महिलाओं ने पार्क का सौन्दर्यीकरण कराने की मांग की। महापौर ने मुख्य अभियंता को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। चंद्रशेखर आजाद तिराहे के पास नाले जाम मिला। नगर आयुक्त ने यहां भी सफाई निरीक्षक को वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.विनीत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें