फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नौकरी से निकाले जाने से दुखी युवक फंदे से झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक ने नौकरी से हटाए जाने से दुखी होकर फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि संचालक ने उसे बेइज्जत करके नौकरी से हटाया था। इस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

समथर के बेलमा गांव का भरत राजपूत (28) करीब आठ साल से झांसी के एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले उसका मेडिकल स्टोर के स्टाफ से किसी बात पर विवाद हो गया था। स्टोर संचालक ने भरत को भला-बुरा कहते हुए बेइज्जत किया और उसे काम से हटा दिया। झगड़े के बाद भरत घर लौट आया। घर में वह गुमसुम रहता था। परिजनों से जान देने की बात कह रहा था लेकिन, किसी ने इस बात पर यकीन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर को उसकी पत्नी रुचि झांसी में डॉक्टर को दिखाने आई थी। दूसरे दिन शाम को वह घर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। पीछे के रास्ते से जब वह अंदर पहुंची तो भरत का शव फंदे से लटका था। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी समेत दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। भरत ही परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें