फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी के रुशांक को डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में पहला स्थान पाने वाले हंसारी निवासी रुशांक अग्रवाल को लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया। अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रुशांक को लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र दिया गया। अमर उजाला की ओर से नेशनल ओलंपियाड का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान के सभी सवाल पूछे गए थे। इसमें एलन हाउस पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन के छात्र रुशांक अग्रवाल ने सभी 40 सवालों का सही जवाब दिया था। उनके पिता सुलभ अग्रवाल पेशे से व्यवसायी हैं और सदर बाजार में एक होटल के मालिक हैं। रुशांक की मां पेशे से चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें