मऊरानीपुर। ग्राम मडवा निवासी चैनू आर्य ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि दिसंबर 2025 में गांव के एक युवक ने उनके बेटे की शादी ओडिशा में कराने का प्रलोभन दिया। आरोपी ने शादी के एवज में एक लाख रुपये का खर्च बताया। चैनू आर्य ने ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 95 हजार रुपये दिए। दो माह बाद भी शादी न होने पर उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने टालमटोल किया। 11 जून को थाने में शिकायत करने पर आरोपियों ने दबाव बनाया। 9 अगस्त को आरोपियों ने चैनू आर्य को रास्ते में रोक लिया। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। चैनू आर्य ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। संवाद