फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साझेदारी के नाम पर रेलवे के अनुभाग अधिकारी से 85 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कारोबार में साझेदारी के नाम पर रेलवे के अनुभाग अधिकारी के 85 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। नवाबाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
डीआरएम ऑफिस के पास रेलवे कॉलोनी निवासी नीलेश कुमार निगम रेलवे में वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि, उनकी पत्नी संगीता निगम डीआरएम ऑफिस में लेखा सहायक के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस से की शिकायत में नीलेश कुमार ने आरोप लगाया कि कैलाश रेजीडेंसी निवासी गुरुप्रीत सिंह भोगल से उनकी मित्रता थी। गुरुप्रीत भोगल ग्रीन वैंचर्स और हेडक्वार्टर क्लब रिसोर्ट के नाम से कंपनी चलाता है। आरोपी ने उनके पुत्र यश निगम को कारोबार में साझेदारी और प्रॉपर्टी में निवेश का झांसा दिया। इसके एवज में आरोपी के खाते में 85 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई थी। इस रकम से आरोपी ने स्वयं प्रॉपर्टी खरीद ली और कारोबार में हिस्सेदारी भी नहीं दी। रेलवे अधिकारी ने आरोप लगाया कि आरोपी इससे पहले भी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें