फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीन करोड़ से बदलेगी चार चौराहों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
- चित्रा, जेल, कचहरी और अग्रसेन चौराहा पर जेडीए लगाएगा साइनेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) तीन करोड़ से चार प्रमुख चौराहों की सूरत बदलने जा रहा है। जल्द इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
चित्रा, कचहरी, अग्रसेन और जेल चौराहा शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र हैं। इन चौराहों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, इससे जाम जैसे हालात बने रहते हैं। कोई भी संकेतक आदि न होने से कई बार वाहन आमने-सामने से टकरा जाते हैं। आसपास का फुटपाथ न सिर्फ टूटा है बल्कि अतिक्रमण का शिकार है। अब प्राधिकरण ने तीन करोड़ रुपये से इन चारों चौराहों की सूरत बदलने का फैसला किया है। इसका प्लान तैयार है। ट्रैफिक साइनेज आदि लगाने के साथ अवरोधक बनाए जाएंगे। चौराहा से 50-50 मीटर तक सड़क बनेगी। अतिक्रमण से मुक्त कराकर फुटपाथ दुरुस्त किया जाएगा। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि चार चौराहों का सुंदरीकरण जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें