फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ियों में सफर करने वालों पर आरपीएफ की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ ने ट्रैक पर दौड़ रहीं मालगाड़ियों, इंजन व खड़ी सवारी गाड़ियों की सुरक्षा के लिए 303 जवान लगाए हैं। ये स्टाफ 18 भरी हुई, 99 खाली मालगाड़ियों, 110 खाली यात्री ट्रेनें और 206 लोकोमोटिव (इंजनों) की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। खाद्यान्न वाली मालगाड़ी और पार्सल स्पेशल ट्रेनों की सुरक्षा में एस्कॉर्ट कर रहा है। आरपीएफ ने 31 मार्च से अब तक खाद्यान्न से भरी लगभग 50 मालगाड़ियों और पीसमील में सामान ले जा रही 14 पार्सल गाड़ियों के साथ एस्कॉर्ट किया। आरपीएफ ऐसे व्यक्तियों पर भी नज़र रख रही है जो अपने गृहनगर पटरी-पटरी के रास्ते एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं या यात्रा के लिए मालगाड़ी से जाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों को उतारा जा रहा है। सिविल पुलिस और जीआरपी के साथ एक करीबी समन्वय बनाकर सुचारू ट्रेन संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। झांसी व ललितपुर में आरपीएफ लगातार असहाय व जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें