संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गाेंडा-बुढ़वल खंड में तीसरी लाइन के लिए कचहरी-मैजापुर स्टेशन पर प्री-एनआई कार्य किया जा रहा है। इसके चलते झांसी मंडल से होकर जाने वाली दस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन के साथ ही चार ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।
झांसी लखनऊ रेलमार्ग की ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 30 जून, बरौनी-ग्वालियर मेल एक जुलाई, गोरखपुर-शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस दो जुलाई और शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन जुलाई को निरस्त की गई है। वहीं, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस 28 व 30 जून और एक, दाे और चार जुलाई को गोरखपुर-बस्ती-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते पनवेल पहुंचेगी। पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन जुलाई को बाराबंकी-अयोध्या धाम-बस्ती के रास्ते गंतव्य को पहुंचेगी।
गाेरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 29 जून काे गोरखपुर-बस्ती-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। ग्वालियर-बरौनी मेल एक, दो व तीन जुलाई को बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते बरौनी पहुंचेगी। बरौनी-ग्वालियर मेल एक, दो व तीन जुलाई को मनकापुर-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते ग्वालियर पहुंचेगी। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस एक, दो, तीन व चार जुलाई को मनकापुर-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस एक, दो व तीन जुलाई को बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस तीन जुलाई को बस्ती-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते बांद्रा पहुंचेगी। गोरखपुर-कोचूवेली एक्सप्रेस 28 जून को मनकापुर-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते कोचूवेली पहुंचेगी।