फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कारोबारी के घर डकैती, पिता-पुत्र को बंधक बनाकर 12 लाख रुपए नगद और 18 लाख का सोना ले गए डकैत

Sun, 19 Mar 2023 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के गुरसराय थाना इलाके के ग्राम खैरो में श्रेयांश जैन किराने की दुकान चलाते हैं। बीती रात वह अपने घर में थे। इसी दौरान 7-8 डकैत उनके घर में घुस गए। डकैत असलाधारी थे। उन्होंने पहले पिता पुत्र पर हमला किया और उसके बाद में बंधक बनाकर घर में रखी 12 लाख की नकदी, 18 लाख रुपये का साढ़े तीन सौ ग्राम सोना अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में कारोबारी के घर डकैती का मामला सामने आया है। पिता-पुत्र को बंधक बनाकर बदमाश 12 लाख रुपये नगद और 18 लाख का सोना ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झांसी के गुरसराय थाना इलाके के ग्राम खैरो में श्रेयांश जैन किराने की दुकान चलाते हैं। बीती रात वह अपने घर में थे। इसी दौरान 7-8 डकैत उनके घर में घुस गए। डकैत असलाधारी थे। उन्होंने पहले पिता पुत्र पर हमला किया और उसके बाद में बंधक बनाकर घर में रखी 12 लाख की नकदी, 18 लाख रुपये का साढ़े तीन सौ ग्राम सोना अपने साथ ले गए। 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। लेकिन, अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। बता दें कि 15 दिन पहले तोड़ीफतेहपुर में एक किसान के यहां डकैतों ने 60 लाख की डकैती डाली थी। इसका हाल ही में पुलिस ने खुलासा किया है। इसके बाद इसी माह में दूसरी घटना सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें