फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज: अब साढ़े छह नहीं पांच घंटे में पहुंच सकेंगे कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए झांसी से कानपुर के लिए दस नॉन स्टाप बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों से यात्री अब साढ़े छह घंटे की बजाय पांच घंटे में ही कानपुर पहुंच पाएंगे। झांसी से कानपुर के बीच महज एक स्टॉप उरई में लिया जाएगा। बसों के संचालन का उद्देश्य यात्रियों को कम समय में कानपुर पहुंचाने का है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की साधारण बसों में रोजाना झांसी से कानपुर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है, विभाग द्वारा दस बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पांच घंटे में ही यात्रियों को झांसी से कानपुर बस अड्डे तक पहुंचाया जाएगा।
उधर, परिवहन निगम के एसएम संतोष कुमार ने बताया कि झांसी से कानपुर के लिए प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सहूलियत को देखते दस बसों के संचालन की स्वीकृति दी गई। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें