झांसी। संविदा पर बसों का संचालन कर रहे चालक-परिचालकों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। एक किलोमीटर बसों के संचालन में 16 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। अब 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। उन्हें जनवरी माह से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।
परिवहन निगम में कार्यरत कर्मियों का वेतन कम होने के चलते जीवन यापन में परेशानी होती थी। उल्लेखनीय है कि झांसी डिपो में वर्तमान में 140 से ज्यादा बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों के संचालन में करीब 250 संविदा कर्मी लगे हैं। काफी समय से डिपो के चालक-परिचालकों को 1.59 रुपये मिलता रहा था। कई बार मांग की गई है, इस बात का ध्यान रखते हुए निगम स्तर से अब 1.75 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से किया गया है। इस संबंध में सेवा प्रबंधक संतोष कुमार के मुताबिक जनवरी माह से ही कर्मियों की वेतन वृद्घि कर दी जाएगी।