फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रोडवेज के कंट्रोल रूम में हर वक्त दिखेगी बस की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बसों में वीटीएस डिवाइस लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत झांसी डिपो की 230 बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम को लगाया जाएगा। इन डिवाइस का उद्देश्य बसों की ट्रैकिंग और स्पीड कंट्रोल करने का है। इससे काफी हद तक रोडवेज की बसों से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने जनवरी से बसों की ट्रैकिंग व्यवस्था शुरू की है। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक इस डिवाइस के माध्यम से बसों की लोकेशन, स्पीड की जांच की जा सकेगी। इतना ही नहीं हादसा होने पर तत्काल राहत पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। उधर, सहायक सेवा प्रबंधक लोकेश राजपूत के मुताबिक बसों में डिवाइस लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द ही बसों में डिवाइस लगा दी जाएगी। इसके लिए कमांड सेंटर बनाया जाएगा। जिससे बसों की मॉनीटरिंग की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें