फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज: 14 बसें होंगी नीलाम, 21 नई का प्रस्ताव भेजा

Tue, 04 Jul 2023 12:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मानक के अनुसार बस के 15 साल या 15 लाख किमी पूरे हाेने पर उसे बेड़े से बाहर कर दिया जाता है। सरकार की नई स्क्रैप नीति के अनुसार 15 साल पूरा कर चुकीं बसों को नीलामी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रीजन में अभी 14 बसें ऐसी हैं, जो 15 लाख किमी चल चुकी हैं, लेकिन अभी उनकी 15 साल उम्र पूरी नहीं हुई है। ऐसे में ये बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। ये बसें खराब डीजल औसत देने के साथ ही बार-बार रास्ते में खड़ी हो जाती है। अब उनको बेड़े से बाहर किया जाएगा। मुख्यालय स्तर पर 21 नई बसों का प्रस्ताव भेजा गया है। एआरए घनिष्टयानंद के मुताबिक यात्री सुविधा के लिए पुरानी बसें हटाकर नई बसों को मंगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें