झांसी। सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की सुबह शिवपुरी के करैरा निवासी रामेश्वर अपने दो साथियों के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें वह घायल हो गए। ललितपुर के पूरा विरधा निवासी गौरीशंकर (18) बाइक पर जा रहे थे। रास्ते में उनको चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी तरह जखौरा के किशनवारा निवासी रामसिंह बाइक से डीजल लेने जा रहे थे। रास्ते में उनको दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। राजघाट क्षेत्र के मैलार गांव निवासी राजेंद्र सुबह के वक्त खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनको बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी तरह अन्य घटनाओं में सीपरी बाजार क्षेत्र के केशवपुर निवासी भागीरथ, जालौन के तुलसी नगर निवासी निखिल, गुरसराय निवासी राहुल जैन, अंकित खरे व दीपक घायल हो गए।