शनिवार को झांसी के थाना सीपरी बाजार इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।