फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने के लिए नहर में डाले गए कांटे में फंसी थी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार की सुबह सुकुवां-ढुकुवां नहर में मछली पकड़ने के लिए लगाए कांटे में एक लाश फंस गई। अचानक जब कांटा नहर में डूबने लगा तो मछुआरे को लगा कि कोई भारी मछली फंस गई है। लेकिन जब किसी तरह से खींचा गया तो एक युवक की लाश बाहर आ गई। युवक की पहचान भी एक मछुआरे के रूप में ही हुई जो शुक्रवार को मछली पकड़ने के दौरान ही नहर में डूब गया था।
विज्ञापन

बबीना क्षेत्र में स्थित सुकुवां-ढुकुवां नहर से मछली पकड़ने के लिए सुबह ही मछुआरे पहुंच जाते हैं। शनिवार की सुबह को भी यहां कई लोग नहर में कांटा डालकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान किसी की नजर पड़ी कि नहर के किनारे लगा कांटा पानी में डूब रहा है। लोगों ने जब जोर लगाकर किसी तरह से खींचा तो एक शव बाहर आ गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब शव बाहर निकलवाकर पहचान कराई तो वह गांव कोटी निवासी मोतीलाल के पुत्र जयराम (35) का निकला। परिजनों ने बताया कि जयराम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मजदूरी न मिलने पर वह मछली पकड़कर गुजारा करता था। शुक्रवार की दोपहर वह मछली पकड़ने के लिए घर से निकला लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की, परंतु रात तक उसका कोई पता नहीं चला। सुबह तलाश करने पर जयराम की साइकिल और थैला सुकुवां-ढुकुवां नहर के पास रखा मिला लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में परिवार के लोग नहर पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि कांटे की डोर जयराम के पैर में लिपटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें