नदी में फंसे तीन लोगों को सकुशल बाहर निकाला
गरौठा। सुजानपुरा घाट पर धसान नदी के टापू पर फंसे तीन लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सकुशल बाहर निकाला।
मंगलवार रात को धसान नदी का अचानक जलस्तर बढ़ जाने से सुजानपुरा निवासी मन्नीलाल जायसवाल, बालमुकुंद जायसवाल एंव मइयादीन नदी के टापू पर फंस गए थे। इसकी सूचना ग्रामवासियों द्वारा तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर जिले से अपर जिलाधिकारी नगेंद्र शर्मा, उपजिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप यादव, सीओ हिमांशु गौरव तहसीलदार मनोज कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ नदी के घाट पर पहुंचे नदी में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किए गए। लेकिन जब तक रात हो चुकी थी। अधिकारियों द्वारा भसनेह बांध से नाव को बुुलवाया गया। नाविक नाव के लेकर नदी में पहुंचे, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण टापू तक नहीं पहुंच सके। इस पर वह नाव को खाली लेकर वापस लौट आए। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को सुचना दी गई। एनडीआरएफ टीम पूरी तैयारी के साथ घाट पर पहुंची बीस मिनट के रेस्क्यू आपरेशन के द्वारा लगभग साढे़ तीन बजे तीनों लोगों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया। आपरेशन चलने तक सैकड़ों लोग नदी के घाट पर मौजूद रहे ।