फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चढ़ते पारे ने बढ़ाई बिजली की मांग, दस फीसदी का हुआ इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी में पारा 45 डिग्री पार कर चुका है। ऐसे में बिजली की मांग सामान्य दिनों के मुकाबले करीब दस फीसदी बढ़ गई। हालांकि विद्युत अभियंताओं का दावा है कि मांग के मुताबिक विद्युत आपूर्ति मिल रही है।
विज्ञापन

झांसी में ग्रामीण इलाके में करीब 4.67 लाख एवं शहरी इलाके में 1.35 लाख कनेक्शन धारक हैं। सामान्य दिनों में इनके लिए रोजाना करीब 275 मेगावाट की आवश्यकता होती है। मई महीने तक यह मांग करीब 280-285 मेगावाट प्रतिदिन के आसपास बनी रही लेकिन, जून आरंभ होने के साथ ही इसमेें मांग दिनों-दिन बढ़ने लगी। विद्युत अभियंताओं के मुताबिक यह मांग बढ़कर करीब दस फीसदी तक बढ़ चुकी है। अब रोजाना की मांग करीब 300 मेगावाट पार कर चुकी है। पिछले एक सप्ताह से यह मांग 300-305 मेगा वाट प्रतिदिन की हो गई है। वहीं, नगरीय इलाके में भी 200-210 मेगावाट की डिमांड है हालांकि पिछले साल के मुकाबले मांग में करीब 10 मेगावट की कमी है। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल का कहना है कि मांग के मुताबिक बिजली मिल रही है। इस वजह से आपूर्ति पर प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें