फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: राजस्व और सिंचाई कर्मी करेंगे सीपरी-रजवाह नहर की भूमि का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर क्षेत्र से निकली 25 किलोमीटर लंबी सीपरी-रजवाह नहर की भूमि पर कब्जे को लेकर सिंचाई विभाग और कथित कब्जा करने वालों के बीच चल रही खींच तान पर जिलाधिकारी ने विराम लगा दिया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर लेखपाल और सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अपने अभिलेखों को क्रॉस चेक कर भूमि चिह्नित करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सिंचाई विभाग की शहरी क्षेत्र में बल्लमपुर से गढ़मऊ तक जाने वाली 25.150 किलोमीटर लंबी सीपरी-रजवाह नहर है। इस नहर के आसपास भी सिंचाई विभाग की भूमि है। बीते दिनों सिंचाई विभाग को सूचना मिली थी कि नहर के किनारे कुछ लोग अपनी भूमि बताकर उस पर पक्का निर्माण कर रहे हैं। जब विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो निर्माण करने वालों ने दावा किया कि यह भूमि उनकी है। वहीं, विभाग का कहना था कि यह भूमि उनके अभिलेखों में दर्ज है। विवाद की स्थिति बनी तो टीम लौट आई और जिलाधिकारी को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अब राजस्व विभाग के लेखपाल और सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता की टीम बनाकर मौके पर भूमि का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार से टीम भूमि का सर्वे शुरू कर देगी। जिसके बाद ही सिंचाई विभाग अपनी भूमि को पिलर और बोर्ड लगाकर उसे संरक्षित करेगा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन पर हमारे अधीक्षण अभियंता और लेखपाल भूमि का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें