फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्लॉट खरीदने के नाम पर रिटायर्ड बैंककर्मी से 17 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। प्लॉट खरीदने के नाम पर रिटायर्ड बैंककर्मी से 17 लाख की धोखाधड़ी की गई। सीपरी बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
केके पुरी कॉलोनी नंदनपुरा के रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी जगदीश प्रसाद ने शिकायत की है कि जमीन का कारोबार करने वाले बंग्लाघाट निवासी धीरेंद्र यादव से उसकी प्लॉट खरीदने को लेकर बात हुई थी। उसने 17,04,240 रुपये देकर दो बेटियों अंकिता व अंशिका के नाम पर प्लॉट लिए थे। 28 अगस्त 2022 को उसने धीरेंद्र से इकरारनामा कराया, लेकिन अभी तक प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की। जगदीश का आरोप है कि धीरेंद्र ने धोखाधड़ी कर उसके रुपये हड़प लिए तथा रुपये मांगने पर धमकी दे रहा है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें