फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अपार कार्ड के साथ ईमेल पर भी मिलेगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर अब परीक्षार्थियों को साइबर कैफे पर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि, इस साल तीन तरीके से आप अपना परिणाम देख सकेंगे।
पहला पुराना तरीका यानी कि यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर, दूसरा अपार कार्ड के माध्यम से और तीसरा अपनी ईमेल पर परिणाम देख सकेंगे।यूपी बोर्ड इस बार परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के ई-मेल आईडी पर भेजने की तैयारी कर रहा है। स्कूलों से छात्र-छात्राओं के लिए ई-मेल आईडी बनाई गई हैं। इन्हें यूपी बोर्ड के मुख्यालय भी भेजा गया है। वहीं, अधिकांश छात्र-छात्राओं के अपार कार्ड भी बनाए गए हैं। इन्हें भी लिंक कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। फिलहाल, रिजल्ट जारी करने की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। बीएसए विपुल शिवसागर ने बताया कि शासन की वीसी में ई-मेल आईडी, छात्रों की यूनिक आईडी नंबर आदि सभी कुछ बनाने पर जोर दिया गया था। इसके साथ ही कहा गया था कि तैयारी की जा रही है कि ई-मेल आईडी पर परीक्षा परिणाम जारी हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें