झांसी। रेल प्रशासन ने आगरा मंडल के भूतेश्वर-वृंदावन रेल खंड के मध्य तीसरी रेल लाइन और चौथी लाइन ईआई बेस ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन क्रमांक 19326 अमृतसर–इंदौर जं. 29 मई को 30 मिनट, 11078 जम्मूतवी–पुणे 27 मई को 20 से 25 मिनट और 30 मई को 35 मिनट, ट्रेन 18478 योग नगरी ऋषिकेश 28 से 30 मई तक 10 मिनट और 31 मई को 30 मिनट विलंब से चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन 20807 विशाखपट्टनम-अमृतसर 30 मई डेढ़ घंटे, ट्रेन 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन उधमपुर-दुर्ग 30 मई को 30 मिनट, 22868 निजामुद्दीन–दुर्ग बुधवार 28 मई को 20 मिनट और 31 मई को 40 मिनट तथा ट्रेन 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर 30 मई को डेढ़ विलंब से चलेगी। संवाद