झांसी। इलाइट चौराहा के पास नेहरू मार्केट में अभियान चलाकर नगर निगम की टीम ने 10 दुकानदारों से बकाया ढाई लाख रुपए किराया जमा कराया। साथ ही विनियमितीकरण की कार्रवाई जल्द शुरू न करने पर दुकान सील करने की चेतावनी दी। सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि दुकानदारों से बकाया किराया जमा करवाने के लिए टीम लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जा रही है। ब्यूरो