फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से राहत: आज से मंडी में 75 रुपये किलो मिलेगा टमाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी परिषद सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाएगा स्टॉल
विज्ञापन

लोग केवल एक किलो टमाटर की ही खरीद कर पाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। टमाटर के दामों से राहत देने के लिए मंडी परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। फल-सब्जी मंडी में आज से टमाटर का स्टॉल लगाया जाएगा। यहां से लोग 75 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से टमाटर खरीद सकेंगे। हालांकि लोग केवल एक किलो टमाटर ही खरीद पाएंगे। स्टॉल लगाने के लिए सोमवार को तैयारियां चलती रहीं।
बारिश के चलते फसल खराब होने के कारण 15 दिन पहले टमाटर के दामों में उछाल आ गया था। थोक में टमाटर 100 रुपये किलो और फुटकर में 120-125 रुपये किलो तक बिक रहा है। लोगों की थाली से टमाटर गायब ही हो गया है। होटलों पर भी सलाद की प्लेट में टमाटर नहीं दिखता।इसके साथ ही टमाटर के दामों में आए उछाल के बाद जिले में टोमैटो सॉस बनाने वाले 17 कारखानों पर भी ताला लग गया है। अमर उजाला ने टमाटर पर छाई महंगाई के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। मंडी परिषद ने लोगों को राहत देने के लिए बस स्टैंड स्थित फल सब्जी मंडी में टमाटर का स्टॉल लगाने की तैयारी की है। मंगलवार से सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां 75 रुपये प्रतिकिलो की दर से टमाटर की बिक्री की जाएगी। मंडी परिषद के अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में जिले में टमाटर का स्टॉक नहीं है। महाराष्ट्र से टमाटर की आपूर्ति हो रही है। सोमवार को मंडी में स्टॉल लगाने की तैयारी चलती रही।-
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
टमाटर की बिक्री के लिए आज से मंडी में स्टॉल लगाया जाएगा। यहां 75 रुपये किलो की दर से टमाटर मिलेगा। आपूर्ति के भाव को देखते हुए रेट में एक-दो रुपये का अंतर हो सकता है। लोग केवल एक किलो टमाटर ही खरीद पाएंगे।
- बबलू लाल, मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें