फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के रिश्तेदार ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
sucide - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना नवाबाद क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने वाले पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार के एक रिश्तेदार प्रशांत गंगवार (28) ने अज्ञात कारणोें के चलते फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर प्रशांत को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार से पहले उनकी मौत हो गई। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना नवाबाद के शिवाजी नगर स्थित फौजी चौराहा के पास रहने वाले अजय गंगवार बरुआसागर क्षेत्र के गांव बनगुवां में अध्यापक हैं। वे पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार के रिश्तेदार भी हैं। शनिवार को उनका छोटा पुत्र प्रशांत गंगवार (28) घर पर था। शाम करीब 4 बजे वह खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। परिजन अन्य कमरों में आराम कर रहे थे। इसी बीच मौका पाकर प्रशांत ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। रात करीब 9 बजे प्रशांत के कमरे से नहीं मिला। इस पर पिता उसे जगाने पहुंचे, लेकिन न गेट खुला और न ही कोई हलचल मिली। खिड़की से अंदर देखा तो प्रशांत तो फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। गेट तोड़कर प्रशांत को फंदे से उतारकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें