फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नई शिक्षा नीति को लेकर मंत्री रजनी तिवारी बोलीं- कोई बदलाव होता है तो समय लगता है, इसमें सबकुछ है

Sat, 20 Jul 2024 02:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति-2020 समझने में समय लग रहा है, लेकिन इसमें सबकुछ है। प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा को रोजगार परक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा है कि उच्च शिक्षा नीति-2020 में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए और समझाने के लिए टीमें लगी हुई हैं। विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति-2020 समझने में समय लग रहा है, लेकिन इसमें सबकुछ है। जब कोई नया काम या परिवर्तन होता है तो उसे समझने में समय लगता ही है। प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा को रोजगार परक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में कई ऐसे मंडल जैसे सहारनपुर, विंध्याचल और आजमगढ़ जहां पर विश्वविद्यालय नहीं थे, लेकिन आज हैं। कहने से नहीं करने से काम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें