फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेड हाउस विजेता ने जीता कबड्डी का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। सेंट मैरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मढ़ा में इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। इसमें रेड हाउस ने ब्लू हाउस को मात्र एक अंक से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास रहे। प्रधानाचार्य फादर रिचर्ड ने अतिथियों का स्वागत किया। आयुष श्रीवास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया और मुकाबले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निखिल और सिरिल ने निभाई। मैच के समापन पर विजेता रेड हाउस टीम को ट्रॉफी सौंपकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें