फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक ही दिन में निपटे रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें एक ही दिन में रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा मुकदमे निपटाए गए। सभी मुकदमों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर हुआ। इसके अलावा न्यायालय ने तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि प्रतिकर के रूप में देने के आदेश जारी किए।
जजी परिसर में लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश पदम नारायण मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अलग-अलग अदालतों में पहले से पंजीकृत लगभग सवा लाख मुकदमों की सुनवाई हुई, जिनमें से वादी और प्रतिवादी के बीच सहमति बनने पर 1,02,763 मुकदमों का निस्तारण हुआ। साथ ही न्यायालयों ने 3,15,13,778 रुपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में देने के आदेश जारी किए। इसके अलावा बैंकों द्वारा 6,80,83,533 रुपये की धनराशि समझौते के रूप में जमा कराई गई। लोक अदालत के चलते कचहरी परिसर में दिन भर वकील और वादकारियों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कॉमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी रविंद्र विक्रम सिंह, लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज आनंद प्रकाश तृतीय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, सचिव केपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें