फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक महीने में 870 वैगनों की मरम्मत का बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रेलवे के वैगन मरम्मत कारखाने में एक महीने में 870 वैगनों की मरम्मत का रिकॉर्ड बनाया गया है। इसके लिए यहां साल के आखिरी दिन रविवार का अवकाश होने के बाद भी कर्मचारी देर शाम तक काम में जुटे रहे।
रेलवे की ओर से वैगन मरम्मत कारखाने को प्रतिमाह 770 वैगनों की मरम्मत का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन, साल के आखिरी माह दिसंबर में यहां लक्ष्य से कहीं अधिक काम किया गया। नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए कर्मचारियों ने भी कारखाना प्रबंधन का भरपूर साथ दिया। उन्होंने 31 दिसंबर को रविवार के अवकाश में भी काम किया, जिसके चलते एक महीने में 870 वैगनों की मरम्मत का कीर्तिमान स्थापित हो सका। बताया जा रहा है कि कारखाने की स्थापना के बाद से एक महीने में सबसे ज्यादा वैगनों की मरम्मत दिसंबर 2023 में की गई।
विज्ञापन

00000
लाइनों के किनारे बनाया जा रहा पाथ-वे
रेल कारखाने के पॉकेट यार्ड में लाइनों के किनारे पाथ-वे का निर्माण किया जा रहा है। इससे यहां कर्मचारियों को काम करने में आसानी होगी। पाथ-वे न होने की वजह से कच्ची जमीन पर बारिश के दिनों में यहां झाड़ियां उग आती थीं, जिससे कर्मचारियों को जहरीले जीव-जंतुओं का भय बना रहता था। इस समस्या के समाधान के लिए यहां पाथ वे बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से कारखाने को प्रतिमाह 770 वैगनों की मरम्मत का लक्ष्य दिया गया है, परंतु दिसंबर माह में 870 वैगनों की मरम्मत का नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इसके अलावा कारखाने के पॉकेट यार्ड में कर्मचारियों की सुविधा के लिए पाथ-वे भी बनाया जा रहा है।
- अजय श्रीवास्तवा, मुख्य कारखाना प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें