फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को किया राशन किट का वितरण

विज्ञापन
राशन किट देते अधिकारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शासन के निर्देश के बाद नगर निगम ने राशन से वंचित परिवारों का सत्यापन  कर राशन किट का वितरण शुरू कर दिया है। महानगर में इसके लिए 300 परिवारों  को चिह्नित किया गया है। शनिवार को महापौर और नगर निगम के अधिकारियों ने  परिवारों को किट दी। शासन ने महानगर में राशन कार्ड न बनने से राशन से  वंचित लोगों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर निगम ने 30  अधिकारियों की टीम लगाकर सर्वे का काम शुरू कराया। इसमें 300 परिवारों को  चिन्हित किया गया। शनिवार को पॉलिटेकिभनक के पास महापौर रामतीर्थ सिंघल ने  50 गरीब परिवारों को किट का वितरण किया। किट में 10 किलो आटा, 10 किलो  चावल, पांच किलो आलू, दो किलो भुना चना, दो किलो अरहर दाल, 500 ग्राम नमक,  250 ग्राम हल्दी, धनिया, मिर्च, एक लीटर सरसों का तेल दिया गया। इस मौके पर  अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त, रोहन सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके  निरंजन, एई सुरेंद्र सिंह, पार्षद राजकुमारी, जगपाल यादव, नीरज सिंह, आदर्श  गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें