फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी प्रदेशों से आए श्रमिकों को मिला राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बाहरी प्रदेशों से आए श्रमिकों को भी राशन का वितरण शुरू हो गया है। सरकार द्वारा लॉकडाउन में वन नेशन वन राशन व्यवस्था शुरू किए जाने के बाद तमाम कार्डधारक राशन लेने पहुंच रहे हैं। इस दौरान दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान बाहरी प्रदेशों से आए कार्डधारकों को भी राशन देने के निर्देश दिए हैं। जिले में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड समेत तमाम प्रदेशों से श्रमिक आए हुए हैं। इन श्रमिकों के उन प्रदेशों में राशन कार्ड बने हुए थे। इसके लिए सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड व्यवस्था लागू की। जिसके बाद जिले में करीब 100 से अधिक प्रवासी श्रमिकों ने जिले की सरकारी राशन दुकानों से राशन प्राप्त किया। इसके साथ ही गांवों में पहुंचे प्रवासी श्रमिकों को राशन मुहैया कराने के लिए सर्वे का काम तेज कर दिया गया है। सर्वे में प्रवासी श्रमिकों का मोबाइल एप के जरिए प्रमाणीकरण करने का काम चल रहा है। इसके बाद इनको सामुदायिक किचिन से राशन मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें