झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना नवाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 26 जनवरी की शाम शौच के लिए बाहर जा रही थी। तभी तालपुरा निवासी एक युवक उसे अपने घर ले गया। इसके बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वह भगा दिया। इससे वह दहशत में आ गई। 28 फरवरी को मोहल्ले में एक शादी के दौरान भी युवक ने आकर छेड़खानी कर दी। आवाज सुनकर लोगों के आने पर वह वह धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तालपुरा निवासी आरोपी ईशान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।