फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डीएनए सैंपल देने आया दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कस्टडी से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल में डीएनए सैंपल देने आया दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग निकला। उसे लेकर आए पुलिसकर्मी भी उसके पीछे भागे। नाले में कूदकर पुलिसवाले किसी तरह उसे दोबारा पकड़ सके। इसके बाद सुरक्षा के बीच उसे न्यायालय ले जाया गया। इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मची रही।
विज्ञापन


एरच के सितोरा गांव निवासी मोनू पाल को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को एरच पुलिस डीएनए सैंपल के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। सैंपलिंग के बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर निकल रहे थे। उसी दौरान आरोपी ने साथ चल रहे पुलिसकर्मियों को धक्का दे दिया और हथकड़ी समेत भाग निकला। उसे भागता देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। दोनों पुलिसकर्मी भी आरोपी के पीछे भागे। आरोपी भागते हुए सैंयर गेट की ओर भागा। यहां रास्ता समझ में न आने से करीब सौ मीटर दूर एक नाले में कूद गया। पीछे आ रहे सिपाही ने भी नाले में छलांग लगा दी और आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह राहत की सांस ली। एसपीआरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक, आरोपी को कुछ ही देर में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें