फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीमहल को मिलेगी अब दुनारा ट्रांसमिशन हाउस से बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजली विभाग अब रानी महल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों को दुनारा ट्रांसमिशन पावर हाउस से जोड़कर करंट देगा। अभी रानीमहल को हंसारी पावर हाउस से आने वाली हाइटेंशन लाइन से करंट मिलता है। टेस्टिंग का काम चल रहा है। इस व्यवस्था से रानीमहल और जेल चौराहा सब स्टेशन की आपूर्ति और बेहतर हो जाएगी। अभी हंसारी पावर हाउस से आने वाली हाइटेंशन लाइन से जेल चौराहा व रानीमहल सबस्टेशन एक साथ जुड़े हैं। इस लाइन में फाल्ट आने पर दोनों सबस्टेशनों की एक साथ बिजली बंद हो जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रानीमहल सबस्टेशन को अब बड़ागांव स्थित दुनारा ट्रांसमिशन पावर हाउस से जोड़ दिया गया है। लाइन टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया। अब दोनों ही सबस्टेशनों को अलग- अलग हाइटेंशन लाइनों से करंट मिलने लगेगा। रानी महल सबस्टेशन से सुभाष गंज, मिनर्वा, पुराना बस स्टैंड, तलैया, छनियापुरा, गुसाई पुरा, सिंधी तिराहा, मानिक चौक, खत्रयाना, गांधी रोड, जुगयाना, रानीमहल, अंदर ओरछा गेट और आसपास क्षेत्रों को बिजली मिलती है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता (प्रथम) डी यादवेंदु ने बताया कि लाइन की टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। जल्द ही रानी महल स्टेशन को नई हाइटेंशन लाइन से नियमित करंट मिलेगा लगेगा। दुनारा से जुड़े हैं अभी ये सबस्टेशन हंसारी पावर हाउस से पहले महानगर के सभी 17 सबस्टेशन जुड़े थे। इस कारण हर वक्त ओवरलोडिंग की समस्या रहती थी। चार साल पहले बड़ागांव स्थित दुनारा में नए ट्रांसमिशन पावर हाउस का निर्माण कराया गया था। इस पावर हाउस से अभी शहर के सूतीमिल, उन्नाव गेट पंचवटी, मेडिकल, गल्लामंडी व न्यू गल्लामंडी सबस्टेशन को करंट मिल रहा है। बाकी सबस्टेशन हंसारी से बिजली ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें