फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ओरछा में रामलीला उत्सव 11 से

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछा। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव 11 से 13 अक्तूबर तक आयोजित होगा। यह उत्सव श्रीराम राजा मंदिर परिसर में होगा। संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास और संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली इसमें सहयोग कर रहे हैं। सायं 6:30 बजे से श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों की प्रस्तुति होगी। आदर्श लीला मंडली, खजुरीताल, मैहर के कलाकार लीलाएं प्रस्तुत करेंगे। 11 अक्तूबर को श्रीराम जन्म, ताड़का वध और अहल्या उद्धार जैसे प्रसंग दिखाए जाएंगे। 12 अक्तूबर को धनुष यज्ञ, श्रीराम वनवास और सीता हरण की लीलाएं होंगी। अंतिम दिन 13 अक्तूबर को शबरी की सेवा, लंका दहन और श्रीराम राज्याभिषेक प्रस्तुत होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें