फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एरच में शुरू हुई रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। कस्बे में रामलीला मंचन का शुभारम्भ किया गया। भाजपा नेता राहुल राजपूत ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। राजपूत ने कहा कि भगवान राम की लीला से जीवन में मर्यादा और धर्म सत्य की सीख मिलती है। उन्होंने आपसी भाईचारा और प्रेम के महत्व पर भी जोर दिया। राजपूत के अनुसार, भगवान के आदर्शों पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। रामलीला के पहले दिन भगवान जन्म, गुरुकुल और मुनि आगमन की लीला का मंचन हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जयचंद्र राजपूत और लिपिक धर्मेंद्र बाजपेयी सहित अशोक दुबे, चंद्रकांत पाठक, राहुल झा, प्रवीण बुधौलिया, प्रदीप उपाध्याय, आकाश तिवारी, अरविंद त्रिपाठी और जानकी कुशवाहा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र बाजपेयी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें