फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अयोध्या के लिए निकले रामभक्त, उल्लास के साथ दी गई विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शनिवार की रात आस्था स्पेशल ट्रेन के जरिये झांसी के रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए। उन्हें विदाई देने के लिए स्टेशन पर भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दरम्यान वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी स्टेशन पर देर रात तक जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। धार्मिक संगीत भी हुआ। श्रद्धालुओं को उल्लास के साथ विदाई दी गई।
शनिवार की रात 12 बजे 22 कोचों की आस्था स्पेशल ट्रेन के जरिये झांसी के 1478 श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हुए। उन्हें विदाई देने के लिए लगभग दो हजार से ज्यादा लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सजे मंच पर कलाकार भजन सुनाकर लोगों का उत्साह बढ़ा रहे थे। सभी के गले में राम नाम का दुपट्टा था और मुंह पर जय श्रीराम का उद्घोष। इस दरम्यान भक्ति में डूबकर लोग खूब झूमे भी। स्टेशन से गुजर रहीं अन्य ट्रेनाें के यात्री भी रामभक्तों के स्वर से स्वर मिलाते नजर आए। रात 12 बजे महापौर बिहारी लाल आर्य व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आरपी निरंजन, गोकुल दुबे, जगदीश सिंह चौहान, कंचन जायसवाल, रजनी गुप्ता, किरण वर्मा, संजीव बुधौलिया, रामकिशन निरंजन, विद्याप्रकाश दुबे, कविता शर्मा आदि मौजूद रहीं। स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सरावगी ने किया।
विज्ञापन

00000000
कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुई ट्रेन
वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी स्टेशन से शनिवार की रात आस्था स्पेशल ट्रेन को जीआरपी और आरपीएफ के कड़े सुरक्षा घेरे के बीच अयोध्या के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के हर कोच में पुलिस मौजूद रही। कोचों में लोगों को पास देखकर ही चढ़ने दिया गया। रेलवे का टिकट चेकिंग स्टाफ भी कमान संभाले रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें