फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश जारी रही तो अगले चौबीस घंटे में ही भर जाएगा राजघाट डैम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पिछले करीब चौबीस घंटे से झांसी के आसपास समेत मप्र में बेतवा के कैचमेंट इलाकों में भी लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इसकी मदद से झांसी मंडल के जलाशयों के जल्द भरने की उम्मीद है। सिंचाई अभियंताओं के मुताबिक कैचमेंट इलाके में अगर इसी रफ्तार से बारिश जारी रही तब अगले चौबीस घंटे में राजघाट जलाशय करीब पूरा भर जाएगा। सोमवार, रात आठ बजे तक राजघाट जलाशय सामान्य से करीब सात सात मीटर नीचे था।
विज्ञापन

काफी इंतजार के बाद अब जाकर बुंदेलखंड में बारिश की झड़ी लगी। इसका सबसे अधिक फायदा जलाशयों के भरने में होगा। झांसी मंडल में कुल 19 बांध हैं। अधिकांश बांध बेतवा, पहूंज एवं धसान नदी से भरते हैं। माताटीला, पहूज बांध झांसी में पीने के पानी के साथ ही खेतों के पानी मुहैया कराता है। जून माह तक बारिश न होने से माताटीला एवं पहूज बांध में पानी काफी नीचे चला गया। आशंका जताई जा रही थी कि अगर बारिश न हुई तब सिंचाई के पानी को रोककर सिर्फ पीने का पानी ही दिया जाएगा हालांकि इसकी नौबत नहीं आई। रविवार से ही झांसी समेत आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बेतवा के कैचमेंट इलाके भोपाल, विदिशा, गंजबसौदा समेत अन्य इलाकों में भी भरपूर बारिश हो रही है। ऐसे में राजघाट बांध के जल्द भरने की उम्मीद है। सिंचाई अभियंताओं के मुताबिक शुरुआत में उसे तीन मीटर भरा जाएगा। इसी तरह माताटीला बांध को 15 अगस्त तक 1007 मीटर तक भरा जाएगा। झांसी समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने से डाउनस्ट्रीम के बांध भर जाएंगे।
राजघाट में पानी भरने के बाद आगे के लिए पानी छोड़ा जाएगा। कैचमेंट इलाके में अच्छी बारिश होने की सूचना मिल रही है। ऐसे में माताटीला बांध के तयशुदा क्षमता तक भर जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मो.फरीद
अधिशासी अभियंता, माताटीला बांध
झांसी मंडल के बांधों का जलस्तर
जलाशय का नाम पूर्णजलस्तर (मीटर) मौजूदा जलस्तर (मीटर) जलाशय में मौजूद पानी (एमसीएम)
राजघाट बांध 371 363.90 935
चौ.चरण सिंह माताटीला बांध 308.46 304.10 232.36
शहजाद 321.80 318.20 66.54
ढुकुवां 273.71 270.88 25.48
डोंगरी 272.20 267.80 6.77
पहूज 234.09 231.71 2.88
बारिश जारी रहने पर रॉयल सिटी समेत अन्य इलाकों को खतरा
बारिश अगर इसी तरह जारी रही तब रॉयल सिटी, पुलिया नंबर नौ समेत आसपास के कई इलाकों में जलभराव का खतरा पैदा हो जाएगा। ड्राउनस्ट्रीम में होने के नाते डोंगरी बांध झांसी समेत आसपास के इलाकों के पानी से ही भर जाता है। बांध का जलस्तर 273 मीटर के करीब पहुंचने पर इसका पानी पहूज में छोड़ दिया जाएगा। इससे पहूज नदी के किनारे बसी बस्तियों में भी पानी भर सकता है।
खतरे के निशान से अभी बेतवा नीचे
झमाझम बारिश के बीच अभी बेतवा नदी खतरे के निशान से करीब 13 मीटर नीचे बह रही है हालांकि बाढ़ की आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग ने इससे निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिंचाई विभाग के मुताबिक नोट घाट पर सोमवार शाम को बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205 मीटर के बजाए 192.62 मीटर पर बह रहा था। इसमें अभी इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच पारीछा बांध से 4986 क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें