झांसी। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। स्टेशन से आने–जाने वाली 25 से अधिक गाड़ियों की पेंट्री कार, दिव्यांग कोच सहित स्टेशन परिसर की जांच की गई। अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, बिना टिकट यात्रा, धूम्रपान तथा गंदगी फैलाने वाले 152 प्रकरण दर्ज हुए। इनसे 1,02,700 का रेल राजस्व वसूला। इस दौरान विशेष जांच कर्मियों के दल का गठन किया गया है, जो स्टेशन परिसर में प्रवेश से लेकर ट्रेनों के अंदर तक व्यापक स्तर पर जांच कर रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने कहा कि बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद