फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिगड़ेगी रेल की चाल, झांसी-आगरा के बीच प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से धौलपुर के बीच चल रहे तीसरी रेल लाइन बिछाने के काम से इस माह रेल संचालन प्रभावित रहेगा। इसको लेकर मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसमें डबरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते ट्रेन निरस्त करने के साथ ही उनके समय में बदलाव किया गया है।

ये ट्रेन इस तिथि में रहेंगी निरस्त
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा एक्सप्रेस 7 से 9 मार्च तक निरस्त रहेगी। आगरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस 8 से 10 मार्च तक निरस्त रहेगी। वहीं, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 9 को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


ये ट्रेन रहेंगी इतनी लेट
हावड़ा-ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस को बांदा-झांसी के बीच 7 मार्च को 1.20 घंटा, बरौनी-ग्वालियर मेल झांसी-सोनागिर के बीच 9 मार्च को 15 मिनट लेट, पातालकोट एक्सप्रेस ग्वालियर-डबरा के बीच 7 मार्च को 30 मिनट और 9 मार्च को 1.10 घंटा, जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस ग्वालियर-डबरा के बीच 7 को 20 मिनट और 9 मार्च को 1 घंटे की देरी से, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस ग्वालियर-डबरा के बीच 9 मार्च को 40 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस ग्वालियर-डबरा के बीच 9 मार्च को 40 मिनट, दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस धोलपुर-ग्वालियर के बीच 9 मार्च को 1.20 घंटा व हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस बांदा-झाँसी के बीच 9 मार्च को 1.40 घंटे लेट रहेेगी।
विज्ञापन


- ये ट्रेन अपने स्टेशन से चलेंगी लेट
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस 7 मार्च को अपने निर्धारित समय दोपहर 3.20 बजे के स्थान पर 1.10 मिनट की देरी से शाम 4.30 बजे झांसी से रवाना होगी। वहीं, 9 मार्च को ताज एक्सप्रेस का संचालन 1.30 घंटे की देरी से होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें