फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेल संरक्षा आयुक्त ने परखा रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर क्षेत्र) प्रणजीव सक्सेना ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विपिन कुमार और मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के साथ बरुआसागर-टेहरका के मध्य विद्युतीकृत तथा दोहरीकरण कार्य को परखा। निरीक्षण के पहले दिन टेहरका से निवाड़ी तक कुल 12.08 किलोमीटर और निवाड़ी से मेजर ब्रिज तक का निरीक्षण किया। शुक्रवार को ट्रेन की गति का परीक्षण किया जाएगा। रेल संरक्षा आयुक्त ने मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली से झांसी-मानिकपुर रेल खंड के मध्य नवनिर्मित ब्रॉड गेज लाइन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उक्त रेल खंड के तहत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया। ट्रायल पूरा होने के बाद ट्रेन संचालन शुरू होगा। इससे झांसी से मानिकपुर के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक निर्माण एसके गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण) सर्भजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) आयुष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें