फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: 90 दिन निरस्त रहेगी झांसी-ललितपुर पैसेंजर, यह गाड़ियां भी प्रभावित

Thu, 20 Nov 2025 09:42 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि झांसी-ललितपुर पैसेंजर को अगले 90 दिन तक निरस्त किया गया है। अन्य गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे के चलते 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई यात्री ट्रेन को पूर्ण या आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि झांसी-ललितपुर पैसेंजर को अगले 90 दिन तक निरस्त किया गया है। अन्य गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। झांसी-ललितपुर पैसेंजर (01821), ललितपुर-झांसी पैसेंजर (01822) ग्वालियर-कैलारस मेमू (64639) कैलारस-ग्वालियर मेमू (64640) निरस्त रहेगी। वहीं, एक दिसंबर से 28 फरवरी तक सरसोंकी-कोंच पैसेंजर (51863) सरसोंकी से एट तक रद्द रहेगी तथा एट से कोंच के मध्य संचालित होगी। कोंच-सरसोंकी पैसेंजर (51864) एट से सरसोंकी तक रद्द रहेगी तथा कोंच से एट के मध्य संचालित होगी। सरसोंकी -कोंच पैसेंजर (51867) सरसोंकी से एट तक रद्द रहेगी तथा एट से कोंच के मध्य संचालित होगी। कोंच-सरसोंकी पैसेंजर( 51868) एट से सरसोंकी तक रद्द रहेगी तथा कोंच से एट के मध्य संचालित होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें