फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्टेशनों पर पूरा हुआ इलेक्ट्रिक इंटरलाकिंग का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी रेल मंडल के अंतर्गत चार रेल स्टेशनों में इलेक्ट्रिक इंटरलाकिंग का काम पूरा हो गया है। यह काम पूरा होने के साथ ही इस पूरे सेक्शन पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ सकेगी। दो अगस्त को मुख्य सरंक्षा आयुक्त सीआरएस आंतरी स्टेशन पर काम का जायजा लेने आएंगे।
विज्ञापन

रेल अफसरों के मुताबिक पामां-रसूलपुर, गोगामऊ, भीमसेन, आंतरी स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का काम पूरा कराया जा चुका है। झांसी-कानपुर खंड पर पामां-रसूलपुर, गोगाऊम एवं भीमसेन में लाइन का दोहरीकरण कराया जा चुका। वहीं, धौलपुर-बीना खंड के तीसरी लाइन को जोड़ने के साथ ही आंतरी स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का काम पूरा कराया गया है। इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग से यह पूरी प्रणाली अब कंप्यूटरीकृत सिस्टम से काम करेगी। गाड़ियों का रूट अब बेहद आसानी के साथ बदला जा सकेगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक इससे ट्रेनों के समयबद्घता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें