फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आउट हाउस तोड़ने का विरोध करेंगे रेलवे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के मंडल कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में रेलवे आवास कॉलोनी के कामों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने पश्चिम रेलवे कॉलाेनी के आउट हाउस तोड़ने के लिए चल रही प्रक्रिया का विरोध किया। कर्मचारियों ने फैसला न वापस लेने पर आंदोलन करने का एलान किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने की। सदस्य सीआईजी मंडल गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि रेल प्रशासन ने गलत नीति अपनाते हुए पश्चिम रेलवे कॉलोनी में बने आउट हाउस तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की है। इस पर संघ ने पहले भी आपत्ति जताई थी। लेकिन रेलवे ने संघ की आपत्ति को अनदेखा कर दिया। अब आउट हाउस तोड़ने के लिए निविदा प्रकाशित की है। आउट हाउस तोडने से आवास में रहने वाले रेल कर्मचारियों और उनके परिवार को असुविधा होगी। मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने रेलवे की प्रक्रिया को कर्मचारी विरोधी बताया। साथ ही रेलवे प्रशासन ने निविदा निरस्त करने की मांग की। मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल ने बताया कि निविदा को निरस्त नहीं किया तो संघ आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें