फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीम की गर्मी ने ले ली जान: झांसी में बस ने सौ मीटर घसीटा, मौके पर हुई मौत; आठ दिन बाद होना था रिटायर

Mon, 22 May 2023 07:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कचहरी चौराहा के पास गर्मी में चक्कर खाकर गिरे रेल कर्मचारी को अनियंत्रित बस से कुचल दिया। जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सर्विस से आठ दिन बाद रिटायर होना था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीआरएम कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 59 वर्षीय करीम खान को कचहरी चौराहा के पास सोमवार दोपहर अनियंत्रित बस ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में करीम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी नौकरी के सिर्फ आठ दिन शेष बचे थे। हादसे की खबर लगते ही परिवार के लोग रोते-बिलखलते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


सदर कैंट निवासी करीम डीआरएम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सोमवार सुबह वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर निकले थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह किसी काम से कचहरी चौराहा की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है तेज गर्मी की वजह से अचानक उनको चक्कर आ गया। इस वजह से स्कूटी चलाते समय वह लड़खड़ने लगे। स्कूटी खड़ी करके जैसे ही वह बगल में बैठने को हुए सामने से मध्य प्रदेश डिपो की एक अनियंत्रित बस ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। 

करीब सौ मीटर तक बस में फंसकर वह घिसटते चले गए। जब तक लोगों ने बस को रुकवाया तब तक करीम बुरी तरह घायल हो गए थे। उनके सिर, हाथ और पांव में गंभीर चोट आ गई थी। पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया। थोड़ी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल करीम को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही उनका बड़ा बेटा और अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का कहना है 31 मई को उनका रिटायर्डमेंट था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें