फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेल कर्मचारी ने जूते के फीते से फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- शराब के नशे में उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में शराब के नशे में धुत एक रेल कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रेल कर्मचारी ने जूते के फीते के सहारे दरवाजे के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
प्रेमनगर के ईसाईटोला निवासी धर्मेंद्र कुमार शाक्य (50) रेलवे में प्वाइंटमैन थे। बेटे हिमांशु शाक्य ने बताया कि पिता बहुत शराब पीते थे। नशे में धुत होने के बाद वे झगड़ा भी करते थे। मंगलवार देर रात तक वह शराब पीते रहे। इसके बाद सुबह तकरीबन पांच बजे उन्होंने जूते के फीते का फंदा बनाया और फंदे को दरवाजे के तीन फीट ऊंचे कुंडे में लटकाकर अपना गला उसमें फंसा लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे ने बताया कि उसकी दादी शांति देवी झाड़-फूंक का काम करती हैं। बुधवार सुबह झाड़-फूंक कराने के लिए एक परिवार आया तो उन्होंने ही मुख्य दरवाजे पर पिता की लाश लटकी देखी। उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन बाहर आए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमनगर थानेे के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह राठौर ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार बहुत अधिक शराब पीते थे। नशे की हालत में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच जारी है। बता दें कि मृतक रेल कर्मचारी के तीन बेटे हिमांशु (24), गौतम (20) और पुष्कर (16) है। उसकी मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें